फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तमंचा लहराने का आरोपी भेजा जेल

Sun, 08 Jun 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रामगढ़ पुलिस का कार्रवाई करने का अलग ही ढंग है। अपनी बहन की इज्जत को दांव पर लगने का विरोध करने पर आरोपियों ने भाई की लाठी-डंडो से पिटाई कर दी। इसके बाद तमंचा भी लहराया था। मामले में पुलिस ने तमंचा लहराने वाले की ओर से ही रिपोर्ट दर्ज कर ली। शनिवार को जब तमंचा लहराने का वीडियो वायरल हुआ तो आनन-फानन में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना रामगढ़ क्षेत्र की निवासी एक महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी ननद दूध लेने के लिए मोहल्ले में गईं थीं। गली पर खड़े रहने वाले युवक उसे देखकर फब्तियां कस रहे थे। जब उसने घटना की जानकारी घर पर दी तो युवती के भाई ने कमेंट पास करने वाले युवकों से जाकर विरोध जताया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज और मारपीट हुई। गली में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। एक पक्ष हाथों में लाठी डंडे और तमंचा लिए हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, मारपीट के दौरान सामने वाले पक्ष के द्वारा भी ईंट फेंकी गई। जिसमें लाठी डंडा लेकर गया युवक घायल हो गया। वीडियो में फब्तियां कसने वाला युवक तमंचा लहराते हुए देखा गया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तमंचा लहराने वाले युवक की ओर से ही रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। लेकिन शनिवार को जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो एसएसपी ने मामले में कार्रवाई करने का आदेश दिया था। थाना पुलिस ने कोहिनूर रोड निवासी कादिर अली को तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें