फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: लेखपालों का फूटा गुस्सा, कहा- दोषी अफसरों पर हो हत्या का मुकदमा

Sat, 29 Nov 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सदर तहसील में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते लेखपाल संघ के अध्यक्ष संजय व अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वय - फोटो : सदर तहसील में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते लेखपाल संघ के अध्यक्ष संजय व अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फतेहपुर जिले में तैनात युवा लेखपाल सुधीर कुमार की मौत के मामले में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का गुस्सा भड़क उठा है। शुक्रवार को लेखपाल संघ ने सदर तहसील में जोरदार धरना प्रदर्शन किया और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। लेखपालों ने तहसीलदार सदर अजय कुमार को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


लेखपाल संघ के मुताबिक लेखपाल सुधीर कुमार की शादी 26 नवंबर को होने वाली थी। फतेहपुर में एसआईआर में ड्यूटी लगाए जाने के कारण उन्हें छुट्टी नहीं दी जा रही थी।

लेखपालों ने आरोप लगाया कि सुधीर कुमार के अनुपस्थित रहने पर ईआरओ संजय कुमार सक्सेना द्वारा उन्हें निलंबित करवा दिया गया। इस अवसाद में आकर सुधीर ने दम तोड़ दिया था। सदर तहसील के अध्यक्ष संजय सिंह और मंत्री आशीष पाराशर के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे लेखपालों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि, उत्पीड़न के कारण लेखपाल की मौत हुई है और इसके लिए जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन




कांग्रेस ने भी दिया समर्थन

प्रदर्शन कर रहे लेखपालों को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू और अन्य कांग्रेसजनों ने भी समर्थन दिया। शफात खान राजू ने कहा कि बिना वजह लेखपालों पर दबाव बनाना गलत है और दोषी अफसरों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन में रुस्तमपाल सिंह, प्रमोद कुमार, प्रशांत शर्मा, लक्ष्मी यादव, पवन शर्मा, देवेंद्र बघेल, प्रतिमा, कामिनी, विष्णुचंद्र सहित बड़ी संख्या में लेखपाल पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें