फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: निजी हॉस्पिटल में मासूम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हंगामा

Sat, 29 Nov 2025 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
निजी हॉस्पीटल में मासूम की मौत के बाद परिजनों को समझाते थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह। वीडियो - फोटो : निजी हॉस्पीटल में मासूम की मौत के बाद परिजनों को समझाते थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह। वीडियो ग्रैफ
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के एक निजी हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार रात को एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच परिजन को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

घटना गांव गढ़ थाना रजावली निवासी सोनवीर सिंह के बेटे वीर (4) के साथ हुई। वीर बृहस्पतिवार को अपनी ननिहाल सैलई आया था। रात में अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। बच्चे की मां तन्नू देवी, मामा राजन सिंह और अशोक कुमार सरकारी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया मेडिकल कॉलेज में मौजूद चिकित्सक ने बच्चे की गंभीर हालत के बावजूद निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हॉस्पिटल पहुंचने पर वहां कथित तौर पर चिकित्सकों की लापरवाही के कारण बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने मौके पर पहुंच परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर शव अपने साथ गांव ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें