फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के शहीद नगर का रहने वाला है चर्बी कांड का एक आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के चर्बीकांड के तार आगरा से भी जुड़ें है। थाना रसूलपुर पुलिस ने जिन तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उनमें एक आरोपी आगरा के शहीद नगर का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी नालबंद क्षेत्र का रहने वाला है। तीसरे आरोपी को पुलिस मुकदमा दर्ज करने से पूर्व ही ट्रेस आउट कर चुकी थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

रसूलपुर थाना क्षेत्र के लालपुर छपरिया स्थित एक बांउड्रीवाल के अंदर पशुओं की चर्बी से घी बनाने का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जा रहा था। इसका खुलास प्रदूषण जांच बोर्ड की टीम ने किया। प्रदूषण जांच बोर्ड की टीम द्वारा खुलासा किए जाने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसर हरकत में आए थे। नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार ने पुलिस और तहसील प्रशासन के साथ उस बाउंड्री को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया गया।
उधर आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए थानाध्यक्ष रसूलपुर अजय किशोर ने हस्मत नगर निवासी हाजी खलील पुत्र शब्बीर के साथ आजाद पहलवान और छोटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिस वक्त मुकदमा दर्ज किया गया था। उस समय आरोपी छोटे और आजाद पहलवान के बारे में पुलिस को कोई अधिक जानकारी नहीं मिली। थानाध्यक्ष रसूलपुर अजय किशोर ने बताया कि जांच के दौरान जानकारी मिली है कि आजाद पहलवान दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला नालबंद क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि छोटे आगरा के शहीद नगर का रहने वाला है। इसके तार आगरा से भी जुड़ें हुए है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। जो नाम प्रकाश में आएंगे उन आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें