फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: देव दिवाली पर दीपों से रोशन हुए मंदिर

Wed, 05 Nov 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सनातन धर्म मंदिर, आर्य नगर को देवदिवाली के मौके पर भव्य रूप से सजाया गया। संवाद - फोटो : सनातन धर्म मंदिर, आर्य नगर को देवदिवाली के मौके पर भव्य रूप से सजाया गया। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। कार्तिक माह की पूर्णिमा के मौके पर शहर के प्रमुख मंदिरों में देव दिवाली मनाने के साथ भव्य दीप मालिका सजाई गई। रंगोली एवं दीपमालिका से मंदिर प्रांगण जगमगा उठे। शहर के आर्यनगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर प्रांगण के साथ-साथ बड़े हनुमान मंदिर,मां राज राजेश्वरी कैलादेवी भवन पर भी 5100 दीपों से दीपमालिका सजाई गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आर्यनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर प्रांगण में देव दिवाली के मौके बुधवार को मंदिर प्रांगण में रंगोली सजाने के साथ-साथ भव्य दीपमालिका सजाई गई। एक साथ दीपक जले तो सनातन धर्म मंदिर प्रांगण रोशनी से जगमगा उठा।इस दौरान भाजपा के नगर विधायक मनीष असीजा,महापौर कामिनी राठौर,भाजपा महानगर अध्यक्ष डा.सतीश दिवाकर, प्रमुख उद्यमी देवीचरन अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल बल्लू,पंडित त्रिभुवन कुमार श्रीमाली,डा.श्रवण कुमार अरोरा,चरित्र मोहन जैन के साथ काफी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल थे। इसके साथ श्री सिद्धेश्वर नाथ सेवा समिति फिरोजाबाद के तत्वावधान में बुधवार की शाम को भव्य दीपमालिका सजाने के साथ भव्य रंगोली सजाई गई। यह दीपमालिका मां श्री राजराजेश्वरी कैलादेवी भवन,श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर,श्री बड़े हनुमान मंदिर हनुमानगढ़ प्रांगण में 5100 दीपक सजाए गए। दीप मालिका एवं रंगोली सजाने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष संजीव कुमार सिंघल, संदीप बंसल, अंशु अग्रवाल,जैन विवेक अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, उदित अग्रवाल, क्रशांक मिश्रा, विष्णु, पूर्व पार्षद हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया पार्षद ,कार्तिक अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें