फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मां के साथ भैंस लेने गई किशोरी लापता, 800 मीटर दूर मिले चप्पल-कपड़े; पुलिस तलाश में जुटी

Sun, 29 Sep 2024 07:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में मां के साथ भैंस लेने गई किशोरी लापता हो गई। उसके चप्पल-कपड़े 800 मीटर दूर मिले। पुलिस तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
women demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में किशोरी मां के साथ भैंस पकड़ने गई थी। तभी से वह लापता है। करीब 24 घंटे से अधिक बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। रविवार सुबह घर से 800 मीटर दूर उसके कपड़े और चप्पल पड़े मिले हैं। पुलिस ने महज गुमशुदगी दर्ज की है। परिजन का आरोप है कि पुलिस मामले में कोई सुनवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन


मामला लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव नयाबांस बारेलाल की ठार का है। गांव निवासी शिवशंकर की पुत्री अन्नू (13) शनिवार शाम करीब छह बजे मां के साथ चरने गई भैंसों को पकड़ने गई थी। मां भैंस लेकर घर आ गई, लेकिन अन्नू नहीं आई। परिजन काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई। 

रविवार सुबह करीब आठ बजे किशोरी के कपड़े और चप्पल घर से करीब 800 मीटर दूर मिले। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। किशोरी के भाई अनिल का आरोप है कि पुलिस बहन को तलाशने में लापरवाही बरत रही है। थाना प्रभारी ऋषि कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें