फिरोजाबाद। थाना उत्तर के ककरऊ कोठी चौराहे के पास बाइक फिसलने एक किशोर की मौत हो गई। वहीं, दो किशोर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया।
थाना रामगढ़ सैलई निवासी (17) प्रशांत, संजीवन नगर सैलई निवासी (17) आर्यन व थाना उत्तर के गल्ला मंडी समिति स्थित संगम नगर निवासी (17) आदित्य बाइक से बंबा चौराहे से ककरऊ कोठी की तरफ आ रहे थे, तभी ककरऊ कोठी से चंद कदम पहले मिट्टी के रेत पर बाइक चढ़कर फिसल गई। हादसा होते ही लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां प्रशांत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, आदित्य और आर्यन का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक बाइक पर आर्यन बाइक चला रहा था और प्रशांत बीच में बैठा हुआ था। बाइक फिसलते ही प्रशांत का सिर ई- रिक्शा से टकरा गया। मृतक प्रशांत दो भाईयों में सबसे बड़ा है। मृतक गौरीशंकर इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र है। मृतक के परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।