फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वॉटर पार्क के स्विमिंग पूल में डूबने से किशोर की दर्दनाक माैत, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

Wed, 22 Apr 2026 11:52 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

वॉटर पार्क जैसे संवेदनशील स्थान पर न तो कोई लाइफ गार्ड मौजूद था और न ही किसी ने किशोर को डूबते हुए वक्त पर देखा। जब कुछ देर बात लोगों की निगाह उस पर पड़ी तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। 
विज्ञापन
स्विमिंग पूल में डूबने से हुई किशोर की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र सांती-भीकनपुर मार्ग पर स्थित सन साइन वॉटर पार्क बुधवार को स्विमिंग पूल में डूबने से किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वॉटर पार्क में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, लेकिन किशोर की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका है कि किशोर घर पर बिना बताए अकेला ही यहां आया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना बुधवार दोपहर 12:30 से 1:00 बजे के बीच की है। किशोर पूल में नहा रहा था, तभी वह गहरे पानी में चला गया। हैरत की बात यह है कि वॉटर पार्क जैसे संवेदनशील स्थान पर न तो कोई लाइफ गार्ड मौजूद था और न ही किसी ने उसे डूबते हुए वक्त पर देखा। जब कुछ देर बात लोगों की निगाह उस पर पड़ी तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर इंस्पेक्टर रामगढ़ संजीव कुमार दुबे अपनी टीम के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त के प्रयास किए। हालांकि शिनाख्त देर शाम तक नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

रामगढ़ थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने मौके पर जाकर गहनता से जांच की। जांच में जो तथ्य सामने आए, वे चौंकाने वाले हैं। वॉटर पार्क संचालक मौके पर संचालन से जुड़ी अनिवार्य अनापत्ति प्रमाणपत्र तक नहीं दिखा सका। सुरक्षा के नाम पर यहां शून्य इंतजाम मिले। न तो लाइफ जैकेट की व्यवस्था थी और न ही किसी प्रोफेशनल ट्रेनर की तैनाती की गई थी। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला है कि इस वाटर पार्क का संचालन निर्भय राजपूत द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन


पहला प्रयास किशोर के शव की शिनाख्त का चल रहा है। किशोर के परिजन के सामने आने पर उनसे तहरीर ली जाएगी और प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी। -प्रवीण कुमार तिवारी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें