फिरोजाबाद। फरिहा के समीपवर्ती गांव में बहोरनपुर में शनिवार को शाम बुखार से एक किशोर की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक,गांव के ही एक चिकित्सक किशोर का डेंगू बताकर इलाज कर रहा था। चिकित्सकों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना फरिहा में तहरीर दी है।
गांव बहोरनपुर निवासी 17 साल के रोहित कुमार को बीते पांच दिन से तेज बुखार था। किशोर के शरीर पर लाल चकत्ते पड़ने के साथ ही सूजन आ गई थी। परिजन ने आरोप लगाया कि चिकित्सक डेंगू का इलाज कर रहे थे। चिकित्सक ने दवा दी। दवा खाने के पांच मिनट बाद ही किशोर की मौत हो गई। किशोर के पिता भीकम सिंह ने थाना नारखी में संबंधित चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी है।
एसीएमओ डाॅ. पवन कुमार ने बताया कि डेंगू या बुखार से मौत का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि कोई शिकायती पत्र आता है तो जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।