फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क किनारे अचेत मिली किशोरी, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के एटा रोड पर सोमवार तड़के सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत मिली 16 वर्षीय किशोरी की इलाज के दौरान सोमवार रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुरुआती पड़ताल में पुलिस को विषाक्त सेवन से मौत की आशंका है।
विज्ञापन

थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव रहचटी निवासी राजपाल बालाजी मंदिर के पास स्थित श्री श्याम अस्पताल में कार्य करते हैं। रविवार रात करीब 10 बजे वह अपनी 16 वर्षीय पुत्री अभिलाषा को साथ लेकर मोहल्ले के ही अशोक कुमार के ई-रिक्शे से अस्पताल गए थे। मृतका के भाई कार्तिक ने बताया कि ई-रिक्शे से अभिलाषा वापस लौट आई थी और गली के बाहर उतर गई थी लेकिन घर के अंदर नहीं पहुंची। काफी समय तक कोई सुराग न लगने पर परिजन शिकोहाबाद थाने पहुंचे थे।
तलाशी के दौरान सोमवार सुबह करीब 5 बजे अभिलाषा एटा रोड स्थित एलआर गार्डन के पास अचेत अवस्था में पड़ी मिली। डायल 112 की सूचना पर पहुंची शिकोहाबाद पुलिस ने उसे तत्काल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान अभिलाषा की रात को मौत हो गई। मृतका आठ भाई-बहनों (निशा, आशा, करन, राधा, अभिलाषा, संध्या, माही और कार्तिक) में पांचवें नंबर की थी। परिजन के अनुसार उसकी तबीयत अक्सर खराब रहती थी, जिसके चलते पिता उसे अस्पताल ले जाया करते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
मामले की जांच कर रही पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने बताया कि किशोरी अस्पताल से लौटने के बाद घर न जाकर गली से वापस बाहर निकली। उसने अपने घर से लगभग 900 मीटर दूर जाकर एक बोतल से पानी भी पिया था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में किसी विषाक्त पदार्थ (जहर) का सेवन करने की आशंका जताई है। शिकोहाबाद थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा ने बताया कि किशोरी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। विसरा भी एफएसएल जांच के लिए संरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें