फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: किशोरी को जबरन झूले में बैठाया, छेड़छाड़ का आरोप

Fri, 03 Oct 2025 06:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह बृहस्पतिवार रात अपनी बेटी के साथ रामलीला मैदान में मेला देखने गए थे। तभी वहां उनका परिचित सुमित कुमार आ गया।
विज्ञापन

सुमित बेटी को जबरन झूला झुलाने के लिए ले गया। झूले में बैठाने के बाद सुमित ने किशोरी के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। बेटी ने शोर मचाया, जिसे सुनकर झूले को रोका गया और वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भीड़ में धक्का देकर भागने में कामयाब रहा। इंस्पेक्टर संजुल पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें