फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या को प्रेरित करने में पत्नी समेत तीन को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। ससुराल में पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने आत्महत्या के उद्देश्य से तमंचे से गोली मार ली थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के मौसेरे भाई की तहरीर पर घायल की पत्नी और उसके भाई के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने इस मामले में पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

मक्खनपुर के गांव नगला बाजदार निवासी अंकुश (25) की शादी नगला हीरा सिंह निवासी मिथलेश से तीन वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में मनमुटाव हो गया। विगत एक साल से मिथलेश अपने पिता के घर रह रही थी। उसने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज करा दिया। एक फरवरी को अंकुश पत्नी को लेने ससुराल नगला हीरा सिंह गया था। यहां ससुरालीजनों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। जिसके बाद उसने पड़ोसी की छत से होकर घर में प्रवेश किया। उसके घर में आते ही उसकी पत्नी, सास और सालों ने कहा सुनी कर दी। जिसको लेकर विवाद बढ़ गया। इसी दौरान अंकुश ने अपने पास रखे तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली।
गोली लगते ही लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर अस्पताल आई। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। रविवार दोपहर पीड़ित युवक की मौसी का लड़का थाने पहुंचा और अंकुश को आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने की तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी मिथलेश, साला राहुल और सास मीरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें