होली के अवसर पर नगर में लगने वाले ऐतिहासिक मेला तीज महोत्सव का शुभारंभ रविवार को धूमधाम से किया गया। मेले में आए लोगों ने खेल, तमाशों व विभिन्न प्रकार के झूलों का जमकर लुत्फ उठाया।
150 वर्ष प्राचीन तीज महोत्सव का गांधी मंडी प्रांगण में संस्था जनसांस्कृतिक के तत्वाधान में अायाोजन किया गया। एसडीएम शिकोहाबाद रवींद्र सिंह ने मेले के प्रवेश गेट का फ ीता काटकर उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि विजय प्रताप सिंह छोटू, पालिकाध्यक्ष संजीव यादव ने भी हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। मेले का विश्रातखाना जानकी बाजार का सीओ श्यामकांत ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इससे पूर्व पालिका प्रांगण में जन सांस्कृतिक परिषद अध्यक्ष विल्सन गुप्ता, प्रबंधक इं. महेश यादव, सचिव इंद्रकांत गुप्ता आढ़ती, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता अंबिका, निदेशक निर्माण समित अजय गुप्ता भोले, आलोक यादव, मनोज जैन होंडा आदि पदाधिकारियों ने अतिथियों को शाल एवं माल्यार्पण कर प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। अध्यक्षता मातादीन धनगर एवं संचालन मुकेश मणिकांचन ने किया। इधर, मेला शुरू होते ही लोगों ने खेल तमाशों एवं विभिन्न झूलों का लुत्फ उठाया।