फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में किशोरी से छेड़छाड़, पुलिस को देख भागे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। घर से नाराज होकर आई किशोरी के साथ ट्रेन में युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। यात्रियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को बरामद करते हुए उसके परिजनों को सूचना दी है। पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

कानपुर से आगरा आ रही तूफान एक्सप्रेस में पनकी रेलवे स्टेशन से एक किशोरी ट्रेन में अकेली सवार हुई थी। किशोरी को अकेला देख ट्रेन में पहले से मौजूद युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
एक यात्री ने किशोरी के साथ ट्रेन में हो रही छेड़छाड़ की जानकारी जीआरपी कंट्रोल रुम को दी। सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष कमलाशंकर पुलिस बल के साथ बताए गए कोच पर पहुंची। पुलिस
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी से पूछताछ करती इससे पूर्व आरोपी युवक ट्रेन से चले गए। ट्रेन से किशोरी को बरामद कर पुलिस थाना जीआरपी लेकर आ गई। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह कानपुर पनकी पावर हाउस की रहने वाली है। परिवारीजनों से विवाद होने पर वह घर से नाराज होकर ट्रेन में बैठ गई थी। किशोरी के बताए फोन नंबर पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें