फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मासूम आरव की हत्या के दोषी को फांसी की सजा दिलाने वाली टीम सम्मानित

Wed, 29 Jul 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अनुज राणा और उनकी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते एसएसपी फिरोजाबाद आदित्य ला - फोटो : इंस्पेक्टर अनुज राणा और उनकी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते एसएसपी फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
शिकोहाबाद। यादव कॉलोनी में डेढ़ वर्षीय मासूम आरव की सड़क पर पटक पटककर हत्या के मामले में दोषी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को 41 दिन के भीतर फांसी की सजा दिलाने वाली पुलिस टीम को एसएसपी आदित्य लांग्हे ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन

30 मई को शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक ने डेढ़ वर्षीय मासूम आरव की पटक-पटककर हत्या कर दी थी। शिकोहाबाद इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा ने महज 6 दिनों में सभी साक्ष्य जुटाए और 4 जून को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया, जिस पर न्यायालय ने 9 जून को संज्ञान लिया। मॉनीटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के चलते मात्र 7 दिनों के भीतर 13 गवाहों की गवाही पूरी कराई गई। घटना के मात्र 41 दिनों के भीतर न्यायालय ने आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड (फांसी) और 50 हजार रुपये के आर्थिक दंड की सजा सुनाई। इस पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा, एसआई राजीव गौतम, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, कोर्ट पैरोकार संदीप कुमार को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें