फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नवनिर्मित एवं निर्माणाधीन सड़कों की जांच के लिए आई टीम

Mon, 20 Jul 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम वार्डों में राज्य,15वें वित्त एवं एन-कैप के तहत हुए निर्माण कार्यों की जांच को शासन द्वारा नामित टीम रविवार को आई। टीम ने निगम अभियंताओं के साथ निर्माण कार्य स्थलों का दौरा किया।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-26 एवं 2026-27 में कराए नाली,सड़क और इंटर लॉकिंग कार्यों की टेक्निकल जांच की जानी है। जांच के लिए शासन स्तर से पीडब्ल्यूडी और नगर निगम आगरा को नामित किया गया है। रविवार को नगर निगम आगरा एवं पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं की टीम आई। टीम ने बंबा बाईपास मार्ग से सटे वार्डों, में दौरा कर नव निर्मित एवं निर्माणाधीन सड़कों व इंटरलॉकिंग कार्य को देखा। सहायक अभियंता निर्माण नगर निगम प्रेमपाल सिंह के मुताबिक टीएसी जांच को आगरा की टीम आई थी।टीम शासन को अपनी रिपोर्ट देगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें