फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने लिया जनगणना प्रशिक्षण

Thu, 23 Apr 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फोटो 19 नगर पंचायत कुसमरा में काली पट्टी बांध टेट अनिवार्यता का विरोध करते शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
कुसमरा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिले के शिक्षक जनगणना प्रशिक्षण के दौरान टेट की अनिवार्यता का विरोध कर रहे हैं। बुधवार को नगर पंचायत कुसमरा में पहुंचे शिक्षक-शिक्षिकाओं ने काली पट्टी बांधकर जनगणना प्रशिक्षण लिया। उन्होंने 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता का विरोध किया।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयुक्त मंत्री सुदीप पांडेय ने कहा कि जहां एक ओर सरकार जुलाई में टेट परीक्षा कराने जा रही है। वहीं दूसरी ओर गर्मियों की छुट्टियों में शिक्षकों को जनगणना ड्यूटी में व्यस्त कर दिया है। जिला उपाध्यक्ष वैभव यादव ने कहा कि 20 वर्षों से अधिक समय से शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों के अनुभव को नकारते हुए टेट परीक्षा कराना उन सभी शिक्षकों का अपमान है, जो लंबे समय से शिक्षण कार्य करते आ रहे हैं। टेट अनिवार्यता का आदेश सरकार को अध्यादेश लाकर तत्काल वापस लेना चाहिए। इस मौके पर शिव कुमार, अवनीश कुमार, संग्राम सिंह, अनिल चौहान, दीपक निरंकारी, रजनीश यादव, कुलदीप, सोनम, सुषमा पचौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें