फोटो 37 नवीगंज में फूड सेफ्टी अधिकारी खाद्य पदार्थों की बिक्री कर रहे हथठेलों का निरीक्षण करते
- फोटो : कटरा में सब्जी की दुकान पर रखी सब्जियां।
बेवर/ घिरोर। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. श्वेता सेनी के निर्देशन में संचारी रोग नियंत्रण के लिए कस्बा बेवर और घिरोर में खाद्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान घिरोर में 20 खाद्य पदार्थों के नमूने की मोबाइल प्रयोगशाला में जांच की गई। जांच के दौरान दालों और लड्डुओं में रंग मिला पाया गया। गोल गप्पे, चाउमीन व अन्य खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को स्वच्छता के विशेष निर्देश दिए गए।
कस्बा घिरोर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में मोबाइल वैन प्रयोगशाला पहुंची। टीम ने कस्बा के गोलचक्कर पर पेड़ा, बर्फी, लड्डू, मिल्क केक के नमूने लिए। किराना की दुकानों से दाल के नमूने लिए। मसूर की दाल में रंग मिला पाया गया। तो लड्डू के साथ कुछ मिठाइयों में कृत्रिम पाया गया।
बेवर क्षेत्र के नवीगंज में फूड सेफ्टी ऑफिसर विजेंद्र सिंह ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बालाजी गोलगप्पे, लक्ष्मी गोलगप्पे और पापड़ी भंडार, वैष्णवी फास्ट फूड कॉर्नर, गोलू चाउमीन भंडार सहित अन्य ठेलों का निरीक्षण किया। फूड सेफ्टी ऑफिसर ने संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने एवं साफ पानी प्रयोग करने एवं ताजा खाद्य पदार्थों के विक्रय के लिए कहा।