फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिक्षक-कर्मचारी पहली अप्रैल को मनाएंगे काला दिवस

Thu, 27 Mar 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शिक्षक कर्मचारी संघ की बैठक में मौजूद शिक्षक एवं कर्मचारी। - फोटो : शिक्षक कर्मचारी संघ की बैठक में मौजूद शिक्षक एवं कर्मचारी।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कर्मचारी व शिक्षक संयुक्त संघर्ष समिति की विकास भवन पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीयों के साथ हुई बैठक में समस्याओं पर मंथन किया गया। आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की गई। एक अप्रैल को काला दिवस मनाते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

अटेवा के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार कृष्णज ने कहा कि एक अप्रैल को सभी कर्मचारी एवं शिक्षक काला दिवस मनाते हुए पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को देने का निर्णय लिया। फेडरेशन के अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि कर्मचारियों पर काम का बोझ निरंतर बढ़ता जा रहा है। क्योंकि सरकारी विभागों में रिक्त पदों को नहीं भरा जा रहा है। मिनिस्टट्रीयल के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। उसको लागू करना चाहिए। शिक्षक कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक प्रेम प्रकाश कुशवाह ने कहा कि दस से 15 हजार रुपया में कर्मचारी काम करते हैं। बुढ़ापे मेंपेशन नहीं मिलेगी। शिक्षकों के लिए सरकार के पास पर्याप्त फंड नहीं है।जनप्रतिनिधियों के वेतन, भत्तों व पेंशन में जब बढ़ोतरी की बात हो तब एक स्वर में सभी तैयार हो जाते हैं। प्रेम किशोर,दलवीर सिंह, मुलायम सिंह,गौरीशंकर विंद (कोषाध्यक्ष अटेवा), शिवम उपाध्याय,योगेंद्र कुमार,योगेश यादव संजय कुमार, ललितेश गोला, विकास यादव, पंकज कुशवाहा, संतोष कुमार, रोहित कुमार, राजेश यादव, सोनू वर्मा सर्वेश, राकेश कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें