फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों-कर्मचारियों का प्रदर्शन

Fri, 01 Aug 2025 07:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देती अटेवा के पदा​धिकारी। - फोटो : पुरानी पेंशन बहाली के लिए जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देती अटेवा के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
नई पेंशन प्रणाली के विरोध में मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, एनपीएस को बताया कर्मचारी विरोधी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नई पेंशन प्रणाली (एनपीएस) और निजीकरण के विरोध में तथा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को शिक्षकों और कर्मचारियों ने अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि नई पेंशन प्रणाली कर्मचारियों के हितों के विपरीत है और बुढ़ापे में उन्हें सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा से वंचित करती है।
अटेवा के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार कृष्णज ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन एक रोष मार्च के रूप में बाइक रैली के ज़रिए निकाला गया। रैली जिला मुख्यालय दबरई पर समाप्त हुई। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह खन्ना को सौंपा गया।
विज्ञापन

धर्मेन्द्र कुमार ने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों की भावनाओं को अनदेखा कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जब सरकार को एलआईयू (स्थानीय खुफिया इकाई) से इस रैली की जानकारी मिली, तो दबाव में आकर उसने विद्यालयों के मर्जर संबंधी आदेशों में बदलाव किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एनपीएस और यूपीएस (राज्य पेंशन प्रणाली) जैसी नई पेंशन व्यवस्थाएं पूरी तरह से कर्मचारी विरोधी हैं। उनके अनुसार, इन व्यवस्थाओं में सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को इतनी पेंशन नहीं मिलती कि वे अपना या अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

इस प्रदर्शन में अटेवा के जिला महामंत्री डॉ. सहदेव सिंह चौहान, डॉ. वीएन सिंह, प्रेमप्रकाश कुशवाह, गौरी शंकर विंद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


विभिन्न संगठनों का समर्थन

इस आंदोलन को माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट, राजकीय शिक्षक संघ, यूटा, महाविद्यालय शिक्षक संघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, राज्य कर्मचारी महासंघ, शिक्षक कर्मचारी संयुक्त समिति, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, ट्यूबवेल टेक्निकल एसोसिएशन, रेलवे कर्मचारी संघ, चतुर्थ श्रेणी एवं चालक महासंघ सहित कई कर्मचारी और शिक्षक संगठनों का समर्थन मिला। इन संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी प्रदर्शन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें