फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजे गए शिक्षक सुरेंद्र सिं

Tue, 06 Sep 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
जिले के शिक्षक को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया
विज्ञापन
जीआईसी टूंडला के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह यादव को शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने आदर्श शिक्षक होने का प्रमाण पत्र, चांदी का मेडल एवं पचास हजार धनराशि का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन

सोमवार को विज्ञान भवन दिल्ली में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें फीरोजाबाद के शिक्षक सुरेंद्र सिंह को भी राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर, शिक्षा मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर जिले में लौटे शिक्षक सुरेंद्र सिंह को बधाई देने का लगातार क्रम जारी रहा। शिक्षक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि  यह सम्मान पूरे जिले का सम्मान है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपनी पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लें। संकल्प लेकर शिक्षण कार्य कराएं। जिससे देश का भविष्य मजबूत हो सके। युवा बेरोजगार न होकर तरक्की का मार्ग अपना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें