फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त तीन शिक्षकों को मिली हाईकोर्ट से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसआईटी सूची में शामिल फर्जी शिक्षकों की बर्खास्तगी बेअसर साबित हो रही है। बर्खास्त तीन और शिक्षक हाईकोर्ट से राहत ले आए हैं और विद्यालय में पढ़ाने पहुंच गए हैं। ऐसे में विभाग ने भी अन्य फर्जी शिक्षकों की बर्खास्तगी की कार्रवाई से चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन

जनपद में 161 फर्जी शिक्षकों की सूची एसआईटी में भेजी गई थी। इन शिक्षकों ने डा. भीमराम आंबेडकर यूनिवर्सिटी ने वर्ष 2004-05 में फर्जी तरीके से बीएड की थी अथवा अंक बढ़वाए थे। इनमें से बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 24 शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका था।
20 शिक्षक पूर्व में हाईकोर्ट से राहत ले आए थे और स्कूल में पढ़ाने पहुंच रहे थे। वहीं अब नारखी ब्लाक में तैनात शिक्षक चंद्रपाल सिंह, एका ब्लाक में तैनात अजय कुमार और ममता को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। सिर्फ एक शिक्षक बर्खास्त चल रहा है। फर्जीवाड़े में बर्खास्त हो चुके 24 में से 23 शिक्षकों को मिली राहत से शेष बचे 130 से अधिक फर्जी शिक्षक राहत महसूस कर रहे हैं। अभी तक उनके चेहरों पर चिंता की लकीरें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें