शिकोहाबाद। बेटे को स्कूल से लेने जा रहे शिक्षक को मैनपुरी रोड पर बृहस्पतिवार को वाहन ने रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जनपद मैनपुरी के थाना घिरोर नगला किसी निवासी हरीबाबू (38) वर्तमान में अमन कोल्ड स्टोरेज के पीछे गांव चितावली में रहते थे। वह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात थे। वह बेटे को लक्की को लेने स्कूल जा रहे थे। इस दौरान मैनपुरी रोड पर वाहन ने शिक्षक को रौंद दिया। शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि शिक्षक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।