फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अधिकारी की फटकार से शिक्षक बैठक में बेहोश

Fri, 21 Nov 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। पालीवाल हॉल में मंगलवार को आयोजित एक प्रशासनिक बैठक के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अधिकारी की कड़ी फटकार और एफआईआर की चेतावनी से नगर क्षेत्र नगलापचिया के शिक्षक रमाकांत उपाध्याय बेहोश होकर गिर पड़े।
बैठक के दौरान अधिकारी ने शिक्षक रमाकांत उपाध्याय को एसआईआर के कार्य में लापरवाही के आरोप में जमकर फटकार लगाई। आरोप है कि अधिकारियों के कड़े शब्दों और एफआईआर की चेतावनी के अत्यधिक दबाव को शिक्षक सहन नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फटकार के कुछ ही देर बाद रमाकांत उपाध्याय अचानक बेहोश होकर हॉल में गिर पड़े, जिससे वहां मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एक एसडीएम ने तत्काल शिक्षक को अपनी सरकारी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद शिक्षक की स्थिति में सुधार होने पर उसे घर भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें