फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया विषाक्त, उपचार के दौरान मौत

Fri, 21 Nov 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मेला बाग मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद बुधवार को विषाक्त खा लिया। शुक्रवार को युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


मूलरूप से नसीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर का रहने वाला 35 वर्षीय युवक शिवरतन, मजदूरी करता था। बुधवार को उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसी दिन विषाक्त खा लिया था। परिजन ने शिकोहाबाद संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया था। यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया था। तबीयत में सुधार होने पर बृहस्पतिवार को परिजन वापस शिकोहाबाद ले आए। यहां शुक्रवार देर शाम तबीयत बिगड़ी तो परिजन फिर से अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत की खबर पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची। इंस्पेक्टर अनुज राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें