फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जर्जर भवन से हटेगा टीबी क्लीनिक, 200 शैया में शिफ्ट होंगे सभी पटल

Sat, 13 Sep 2025 05:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज 
विज्ञापन
प्राचार्य ने दिए स्थानांतरण के आदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जर्जर भवन में संचालित मेडिकल कॉलेज का क्षय रोग विभाग अब सौ शैया भवन में संचालित होगा। प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल ने तत्काल प्रभाव से क्षय रोग (टीबी) विभाग के सभी पटलों को 200 शैया भवन में स्थानांतरित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने यह कदम अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद उठाया। जिसमें दिखाया गया था कि किस तरह टीबी विभाग की जर्जर इमारत में सीलन, टपकती छत और रिसती दीवारों के बीच मरीजों और स्टाफ की जान को खतरे में डाला जा रहा था। प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल ने बताया कि पुराने भवन को पहले ही कंडम घोषित किया जा चुका है। सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि टीबी विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी पटल 200 शैया भवन में स्थानांतरित किए जाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक नई बिल्डिंग पूरी तरह तैयार नहीं हो जाती, तब तक अस्थायी रूप से यह व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें