फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालक की हत्या में सुपारी दिलाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
फिरोजाबाद। टैक्सी चालक हत्याकांड के आरोपी राजू उर्फ राजकिशोर को भेजा जेल। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मटसेना क्षेत्र में टैक्सी चालक सत्यपाल बघेल हत्याकांड के तीसरे आरोपी राजू उर्फ राजकिशोर को नगला हरिहा मक्खनपुर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से सत्यपाल बघेल का मोबाइल मिला है। थाना पुलिस ने उसे जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर के ग्राम मोढ़ा निवासी टैक्सी चालक सत्यपाल बघेल हत्याकांड के दो आरोपी अनिल यादव उर्फ अन्नू एवं टिंकू उर्फ विमल को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। एसएचओ मटसेना राजेश कुमार, एसएसआई प्रदीप चतुर्वेदी, उप निरीक्षक सर्वेश कुमार को सूचना मिली कि टैक्सी चालक हत्याकांड का एक आरोपी मक्खनपुर हरिहा के पास खड़ा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस गिरफ्त में आए राजू उर्फ राजकिशोर ने कहा कि मोढ़ा निवासी अनिल यादव से उसकी मुलाकात तीन वर्ष पूर्व आकाशदीप कारखाने मोढ़ा में हुई थी। राजू ने बताया मोढ़ा निवासी अनिल से दो लाख रुपये में सत्यपाल बघेल को मारने की बात हुई थी। उसने नगला श्रोती निवासी टिंकू उर्फ विमल दुबे से डेढ़ लाख रुपये में हत्या की बात की।
विज्ञापन

प्लानिंग के तहत मैनपुरी से एक महिला की विदा कराके लाने की बात करते हुए सत्यपाल बघेल को किराए पर किया था। गाड़ी के साथ में महिला एवं टिंकू उर्फ विमल पीछे की सीट पर बैठकर ही आए थे। तमंचा एवं कारतूस की व्यवस्था उसने की। महिला ने लघुशंका जाने के बहाने उतरी थी और इसी दौरान टिंकू उर्फ विमल ने सत्यपाल बघेल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद सभी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें