फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेमेश्वर गेट पर खुले देवी मंदिर से पुलिस ने सख्ती कर लौटे श्रद्धालुजन

विज्ञापन
बुधवार को लॉकडाउन होने के दौरान पैमेश्वर गेट स्थित माता का मन्दिर बंद कराती पुलिस - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। चैत्र नवरात्र के पहले दिन बुधवार सुबह पुजारी ने पेमेश्वर गेट स्थित देवी मंदिर खोल दिया था। कई महिलाएं यहां पूजा-अर्चना करने भी पहुंच गईं थीं। लेकिन लॉकडाउन के बीच मंदिर खुला होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सख्ती बरतते हुए महिलाओं को वहां से हटाया। उन्हें समझाया कि घरों पर ही पूजा करें।
विज्ञापन

बुधवार सुबह देवी मंदिर पुजारी ने खोल दिया था। मंदिर खुला देखकर काफी संख्या में महिलाएं व युवतियां पूजा की थाली लेकर वहां पहुंच गई और पूजा-अर्चना करने लगीं। मंदिर में इस तरह से पूजा-अर्चना के करने पर जब पुलिस व प्रशासन की नजर पड़ी तो तीन पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने ने मंदिर के बंद कराने के साथ श्रद्धालुजनों को घर लौटने पर मजबूर कर दिया। साथ ही पुजारी को हिदायत दी कि वह मंदिर में अंदर ही पूजा-अर्चना करे। किसी आमजन के लिए मंदिरों को नहीं खोलें। इसके बाद श्रद्धालु घरों को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें