फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मेडिकल कॉलेज में ले रहे परामर्श, बाहर से दवाएं खरीदने को मजबूर

Fri, 27 Dec 2024 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीफिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज में दूरदराज से आने वाले मरीजों को सिर्फ परामर्श मिल रहा है। जबकि दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के दवा काउंटर से कई मरीज निराश होकर लौटते दिखे। कई मरीजों को पर्चे पर लिखी पांच में से चार दवाएं ही मिलीं। जबकि कई मरीजों को पर्चे पर लिखीं कई दवाओं में से एक या दो प्रकार की देकर शेष बाहर से खरीदने को कह दिया।सर्दी के मौसम में बीमारियां बढ़ी हैं। लोगों के हाथ पैरों, जोड़ों में दर्द बढ़ रहा है। सिर दर्द सहित अन्य बीमारियों के मरीज भी बढ़े हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर्याप्त दवाएं होने का दाबा करता है, जबकि दवा काउंटर से मरीज निराश होकर वापस लौटते दिखे। क्योंकि पूरी दवाएं मरीजों को काउंटर से नहीं मिल रही थी। प्रधानमंत्री जनकल्याण मेडिकल के अलावा अस्पताल के सामने दवा मार्केट में भी मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन


-पुत्र को दौरे आते हैं। मेडिकल कॉलेज में दो प्रकार की दवाएं तो मिल गईं। शेष तीन प्रकार की दवाओं को बाहर से खरीदने को कह दिया गया। पचवान कॉलोनी निवासी शीलादेवी, पचवान कॉलोनी


-पत्नी को जोड़ों में दर्द है। जांच में पता चला कि यूरिक एसिड बढ़ा है। डॉक्टर ने पांच दवाएं लिख दीं, लेकिन एक ही दवा मिली है। अब बाहर से दवाएं खरीदने जा रहे हैं।
विज्ञापन

आसिफ, बगीया मोहल्ला

-बेटी को छह दिन से बुखार आ रहा है। डॉक्टर ने छह दवाएं लिखी हैं, लेकिन सभी दवाएं नहीं मिलीं। उपचार कराने को 22 किलोमीटर दूर से आए थे। लेकिन उपचार समय से नहीं मिला।
कालीचरण, फरिहा
-
-शासन से दवाएं पर्याप्त आ रही हैं। कभी कोई दवा खत्म हो जाती है तो उसके स्थान पर दूसरी दवा देते हैं। बाहर की दवाएं भी बिल्कुल नहीं लिखी जा रही हैं। यदि किसी मरीज को कोई शिकायत हो तो वह कार्यालय में संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

डाॅ. नवीन जैन, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें