फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दो हजार आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रतीकात्मक चेक सौंपे गए

Wed, 02 Sep 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
आउटसोर्स नगर निगम के कर्मचारी सुरक्षा किट के साथ मौजूद डीएम,सीडीओ,नगर आयुक्त एवं नगर विधायक। स् - फोटो : आउटसोर्स नगर निगम के कर्मचारी सुरक्षा किट के साथ मौजूद डीएम,सीडीओ,नगर आयुक्त एवं नगर विधायक। स्रोत विभाग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश (आउट सोर्स सेवा निगम) का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुभारंभ किए जाने पर नगर निगम के पालीवाल हॉल में इसका लाइव प्रसारण दिखाया गया। जहां विधायक मनीष असीजा ने घोषणा की कि अब आउटसोर्स कर्मचारियों को 20 हजार से कम मानदेय नहीं मिलेगा और इसे चार श्रेणियों (40 हजार, 25 हजार, 22 हजार और 20 हजार रुपये न्यूनतम) में बांटा गया है।
विज्ञापन

डीएम संतोष कुमार शर्मा, सीडीओ शत्रोहन वैश्य, नगर आयुक्त प्रशांत नागर और सहायक श्रमायुक्त यशवंत कुमार की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के नगर निकायों, स्वास्थ्य विभाग और बीएसए कार्यालय सहित विभिन्न विभागों के करीब दो हजार आउटसोर्स कर्मचारियों को लाभान्वित करने के लिए प्रतीकात्मक चेक सौंपे गए। इस नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों का वेतन हर महीने की एक से पांच तारीख तक बैंक खाते में आएगा, ईपीएफ व ईएसआई खाते अनिवार्य होंगे, कमीशनखोरी पर रोक लगेगी, आरक्षण का लाभ मिलेगा और यूपीसीओएस की सहमति के बिना किसी को हटाया नहीं जा सकेगा, साथ ही इन्हें बीमा और कैशलेस इलाज की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें