फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: घर में बकरी घुसने के विरोध में चलीं तलवारें, तीन घायल

Sun, 04 Jun 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। थाना क्षेत्र के लाइनपार में बकरी के घर में घुसने को लेकर तलवारें खिंच गईं। घटना में तलवार लगने से महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। वहीं थाना नगला सिंघी में एक महिला को पड़ोसियों ने पीट दिया। पुलिस ने मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव नगला इस्माइल निवासी ओमवीर के घर में 25 मई को कार्यक्रम था। गांव के ही अनिल कुमार की बकरी उसके घर में घुस गई। शिकायत पर आरोपी अपने भाई विनोद कुमार, पत्नी सरला देवी के साथ तलवार लेकर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दिया। रिश्तेदारों के बीच गाली-गलौज सुनकर पीड़ितों ने विरोध किया तो आरोपियों ने तलवार से प्रहार शुरू कर दिया। इस दौरान ओमवीर के हाथ में तलवार लग गई।

दोबारा वार से बचने के लिए ओमवीर ने अनिल को धक्का मारा तो वह तलवार पर गिर गया, जिससे वह भी घायल हो गया। ओमवीर को बचाने उसके पिता रहीशपाल पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें डंडा मारकर घायल कर दिया। इसके अलावा थाना नगला सिंघी के गांव घुरुकुआं निवासी मुन्नालाल ने पड़ोसी हेत सिंह, पत्नी सूखी, रामू व रामहरि के खिलाफ पत्नी के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें