फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संदिग्ध कार चालक ने रोकने पर पुलिस कर्मी की बाइक में मारी टक्कर, लगी आग

Tue, 01 Apr 2025 10:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
बिछवां में आरक्षी की क्षतिग्रस्त बाइक को देखते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। कस्बा में ओवरब्रिज पर एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास सिपाही को भारी पड़ गया। चालक ने गाड़ी को तेजी से दौड़ा दिया। पीछा करते समय सिपाही की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक में आग लग गई। सिपाही घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी की। जिला अस्पताल में भर्ती आरक्षी का हाल जाना। केस दर्ज कर पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

थाना बिछवां में तैनात आरक्षी पीयूष कुमार निवासी इंद्रपुरा आगरा कोबरा मोबाइल पर पर तैनात है। मंगलवार को वह साथी आरक्षी राधा चरण के साथ नो एंट्री प्वाइंट पर जा रहे थे। पुल पर बीच में एक नीले रंग की संदिग्ध कार खड़ी देख पीयूष ने बाइक को रोक दिया। पुल पर दूसरे मोबाइल पर तैनात साथी आरक्षी विकास शर्मा के साथ गाड़ी के पास जाकर देखा तो तो चालक ने उन्हें देख गाड़ी को तेजी के साथ भगा दिया। संदेह होने पर जब आरक्षी विकास ने बाइक से पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर पर कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक फिसल गई और आरक्षी विकास घायल हो गया। बाइक में आग लग गई। उधर, भागने के दौरान कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर पुल की बाई ओर दीवार से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायल आरक्षी विकास को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी सिटी ने सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की। वहीं जिला अस्पताल पहुंच कर घायल आरक्षी का हाल जाना।


कार में आपत्तिजनक सामग्री
जिस कार ने आरक्षी विकास शर्मा की बाइक को टक्कर मारी है। उस कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चर्चा रही कि कार में एक महिला के वस्त्र व कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली थी। हालांकि पुलिस की ओर से इस तरह की चर्चा को लेकर कोई भी औपचारिक तौर पर कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


कुरावली के विकास वर्मा के नाम पर पंजीकृत है कार
जिस कार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसके पंजीकरण संबंधी जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई गई। इसमें कार का पंजीकरण कुरावली के महाजन टोला निवासी विकास वर्मा के नाम पर सामने आया। पुलिस कार स्वामी से भी पूछताछ कर रही है।

आखिर कौन थे कार में और कहां गए
पुलिस की कार्यशैली पर भी इस घटना को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब कार मौके पर ही टकरा गई और उसे पुलिस ने पकड़ लिया तो उक्त कार में बैठे लोग कहां गए। कार में मिली सामग्री उसके भीतर अनैतिक कार्य होने का भी इशारा कर रही है।

वर्जन
आरक्षी ने कार को रुकने के लिए कहा तो चालक ने कट मार दिया। जिस वजह से यह हादसा हुआ है। कार को कब्जे में लिया गया है। आरक्षी पीयूष की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

- अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें