फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण

Tue, 26 Aug 2025 10:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम रमेश रंजन साथ में सीडीओ शत्रोहन वैश्य। सू
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएम रमेश रंजन ने मंगलवार को विकास भवन में स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले स्टाफ का वेतन काटने एवं अभिलेखों के सही ढंग से नहीं रखने के कारण अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को चार्जशीट देने के आदेश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान दयाशंकर, अवनीश, नीलोफर एवं सरोज कुमारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश दिए। डीएम को कार्यालय में शिकायती पत्रावली एवं पंजिका नहीं मिली। डीएम ने सीडीओ से कहा कि उच्च न्यायालय में जो भी प्रकरण लंबित है, उनका समय से शपथ पत्र दाखिल किया जाए। इसके साथ जिन सचिवों की तीन माह की प्रगति खराब है, उन सचिवों को हटाने की कार्रवाई तत्काल प्रभाव से करने के साथ उनको मुख्यालय से संबद्ध किया जाए।
अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को अभिलेख और पंजीकरण सुव्यवस्थित न रखने पर चार्जशीट देने के निर्देश दिए। कार्यालय में रखे गए पुराने अभिलेखों को देखा। साथ ही डीएम ने निर्देशित किया कि 15वां वित्त आयोग और पांचवां राज्यवित्त आयोग में जो धनराशि खर्च की गई है, उसका ब्योरा उपलब्ध कराएं। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि आप कार्यालय के कार्यों की स्वयं समय-समय पर जांच कर स्थितियों से अवगत कराएं। इस दौरान सीडीओ शत्रोहन वैश्य, एडीएम नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, पीडी डीआरडीए सुभाष चंद्र त्रिपाठी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें