शिकोहाबाद। सिचाई संघ उत्तर प्रदेश शाखा शिकोहाबाद का द्विवार्षिक चुनाव खंड कार्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ। इसमें निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष नामित पर्यवेक्षक उमाशंकर गुप्ता एवं प्रदीप सक्सेना ने चुनव प्रक्रिया की अध्यक्षता की। निर्वाचन कार्य अधिशासी अभियंता पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार, चुनाव अधिकारी अजय यादव थे। इस अवसर पर सुरेश चंद्र को अध्यक्ष, अतुल कुमार को मंत्री, संप्रेक्षक पद पर अजय सिंह एवं संरक्षक पद पर घनश्याम को निर्विरोध चुना गया। जीते हुए सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अमित कुमार, नरेंद्र सिंह, अतुल कुमार, हरि सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरेश बाबू एवं अमर सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।