जीआरपी थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते एडीजी। स्रोत जीआरपी
- फोटो : जीआरपी थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते एडीजी। स्रोत जीआरपी
टूंडला। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से चोरी हुई दो साल की बच्ची को मात्र चार घंटे में बरामद करने पर एडीजी जीआरपी श्रीप्रकाश डी ने टूंडला पुलिस टीम को सम्मानित किया है। 23 फरवरी को प्लेटफार्म से बच्ची के गायब होने के बाद कानपुर जीआरपी की सूचना पर टूंडला जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को बच्ची के साथ धर दबोचा।
एडीजी श्रीप्रकाश डी ने थानाध्यक्ष टूंडला मोनू आर्य को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान करते हुए उनकी तकनीकी दक्षता और आपसी समन्वय की सराहना की। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार और आरक्षी मनोज कुमार को भी सम्मानित किया गया। एडीजी ने कहा कि पुलिस की इस सतर्कता से एक मासूम को सुरक्षित बचाया जा सका, जो विभाग के लिए गर्व की बात है।