फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए टूंडला थानाध्यक्ष सम्मानित

Fri, 27 Feb 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जीआरपी थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते एडीजी। स्रोत जीआरपी - फोटो : जीआरपी थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते एडीजी। स्रोत जीआरपी
विज्ञापन
टूंडला। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से चोरी हुई दो साल की बच्ची को मात्र चार घंटे में बरामद करने पर एडीजी जीआरपी श्रीप्रकाश डी ने टूंडला पुलिस टीम को सम्मानित किया है। 23 फरवरी को प्लेटफार्म से बच्ची के गायब होने के बाद कानपुर जीआरपी की सूचना पर टूंडला जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को बच्ची के साथ धर दबोचा।
विज्ञापन

एडीजी श्रीप्रकाश डी ने थानाध्यक्ष टूंडला मोनू आर्य को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान करते हुए उनकी तकनीकी दक्षता और आपसी समन्वय की सराहना की। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार और आरक्षी मनोज कुमार को भी सम्मानित किया गया। एडीजी ने कहा कि पुलिस की इस सतर्कता से एक मासूम को सुरक्षित बचाया जा सका, जो विभाग के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें