फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: घंटाघर, इंदिरा नगर में गंदे पानी की सप्लाई, बीमारी फैलने की आशंका

Sun, 14 Jun 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मोहल्ला रसूलपुर गली नंबर पांच, इंदिरा नगर काॅलोनी और घंटाघर चौराहा से सटी गली के निवासी निगम अफसरों की बेपरवाही के कारण गंदे व बदबूदार पानी की समस्या झेल रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक रसूलपुर में नलकूप मरम्मत के नाम पर पाइप खोल कर सड़क पर डाल दिये हैं। वहीं सुनवाई नहीं होने से परेशान इंदिरा नगर के लोगों ने डीएम से समस्या निदान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में गंदे और बदबूदार पानी ने शहर के कई मोहल्ला में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या निदान को लेकर निगम अधिकारियों की बेपरवाही पर लोगों में नाराजगी है। मोहल्ला नया रसूलपुर स्थित नलकूप की मरम्मत के नाम जलकल विभाग द्वारा बोरिंग से पाइप निकाल कर सड़क पर रख दिये हैं। लेकिन नई पंप लगाने को जरूरी कोशिश नहीं की जा रही है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति इंदिरा नगर कॉलोनी की है। इंदिरा नगर कॉलोनी की कई गलियों में बीते एक सप्ताह से गंदा और बदबूदार पानी पहुंच रहा है। लेकिन शिकायत के बाद भी जलकल विभाग द्वारा समस्या निदान को लेकर लापरवाही बरती जा रही है।
नाराज लोग शनिवार को जिलाधिकारी को शिकायत करने कलेक्ट्रेट पहुंच गए। वहीं शहर के बीचों बीच घंटाघर चौराहा से सटी गली के घरों में बीते 15 दिन से गंदा पानी पहुंच रहा है। बीमारी से बचने को लोग खरीद कर पानी पी रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार समस्या निदान नहीं होने पर सोमवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया जाएगा। एक्सइएन जलकल सतीश कुमार के मुताबिक रसूलपुर स्थित नलकूप पर नई पंपिंग मशीन लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं घंटाघर और इंदिरा नगर कॉलोनी में सोमवार को टीम भेज कर पानी की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें