फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजातगढ़ पहुंचे कांग्रेसी, बंधाया ढांढस 

Sat, 02 Apr 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
सुजातगढ़ में अग्निकांड होने के बाद कांग्रेसियों ने पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की
विज्ञापन
 अग्निकांड के बाद सुजातगढ़ में सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रशासन से सहायता की बाट जोह रहे ग्रामीणों को शनिवार को कांग्रेसियों ने पहुंचकर ढांढस बंधाया। आग के जख्मों पर पीड़ितों को आर्थिक सहायता का मरहम लगाते हुए उनके साथ होने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

कांग्रेस नेता रामनिवास यादव के नेतृत्व में  एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार दोपहर ग्राम सुजातगढ़ पहुंचा। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढंाढस बंधाने के साथ राजस्व विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। उन्हें बताया गया कि आग से शौकी लाल पुत्र भीकम सिंह, सुदामा पुत्र सुरेशचंद्र, भीकम सिंह पुत्र मोहन सिंह के मकानों की झोंपड़ी के साथ घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा हानि का भी आंकलन करने नहीं पहुंचने की निंदा की। कांग्रेस नेताओं ने 24 घंटे बीतने के बाद जिला प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचने पर भी आक्रोश जताया। उन्होंने चेतावनी दी यदि शीघ्र ही पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता नहीं दी तो आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें