फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार खाली, नहीं पहुंचे फरियादी 

Sat, 02 Apr 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
थानों में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया
विज्ञापन
 अप्रैल माह के प्रथम शनिवार को जिले के थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान न तो फरियादी नजर आए और न ही नगर निगम के साथ बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद थे। जनता दरबार पूरी तरह खाली रहे और पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी थानों में फरियादियों का इंतजार करते रहे। 
विज्ञापन

 दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली उत्तर में एडीएम कार्मेंद्र सिंह, एसपी देहात अमर सिंह और कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा के साथ तहसील कर्मचारी मौजूद थे। वहीं नगर निगम और बिजली विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति शून्य थी। चौकी प्रभारी पैमेश्वरगेट एक उपनिरीक्षक के साथ सरकारी कार्य निपटा रहे थे। यहां पर न तो तहसील कर्मचारी मौजूद थे और न ही कोई जिम्मेदारी अधिकारी। ऐसे में फरियादियों की संख्या भी शून्य थी। दोपहर करीब एक बजे रसूलपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र यादव अपने कक्ष में बैठे समाधान रजिस्टर को चेक करते दिखाई दिए। जबकि फरियादियों की संख्या शून्य होने के साथ ही कोई अधिकारी भी मौजूद नहीं था। सवा बजे करीब थानाध्यक्ष रामगढ़ प्रवेश कुमार आफिस के बाहर बैठे फरियादियों का इंतजार कर रहे थे। 
विज्ञापन


पीड़ितों को नहीं होती जानकारी
समाधान दिवस पर फरियादियों के न आने पर अधिकारी भी इस बात पर चर्चा करते नजर आए कि यह सब प्रचार, प्रसार की कमी से हो रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें