फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर बनने को सुहागनगरी में उत्सुक आधी आबादी 

Sat, 26 Nov 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव के लिए चलाए गए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में जिले में एक लाख पांच हजार ने नए वोट बनवाने के लिए आवेदन किया। इसमें 30 हजार के करीब 18 एवं 19 वर्ष के युवा वोटर हैं। नए फार्म भरने में महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं। प्रशासन ने जांच के साथ फीडिंग कराने का काम शुरू करा दिया है। 
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में मतदाता सूची का सघन पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान में बूथों पर बड़ी संख्या में फार्म संख्या छह भरवाए गए। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के प्रति जसराना और टूंडला क्षेत्र के मतदाताओं में उत्साह नजर आया। टूंडला में 24044 और जसराना में 27689 फार्म छह भरे गए। टूंडला में 11521 पुरुष और 12523 महिलाएं, जसराना में 12239 पुरुष एवं 15450 महिलाओं ने फार्म छह भरे। फीरोजाबाद विधानसभा में भी महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं। फीरोजाबाद में 9971 पुरुष, 10468 महिलाओं ने आवेदन किया। शिकोहाबाद में 7554 पुरुष और 8740 महिलाएं, सिरसागंज में 7106 पुरुष 9455 महिला ने आवेदन किया। 15865 युवकों और 14591 युवतियों ने फार्म संख्या छह भरे। टूंडला में 6156, जसराना में 8421, फीरोजाबाद  में 4508, शिकोहाबाद में 5446 व सिरसागंज विधानसभा में 4703 युवाओं ने आवेदन किए हैं। एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी उदय सिंह ने कहा कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान जमा आवेदन फार्मों की जांच पड़ताल के साथ फीडिंग कराई जा रही है। 
विज्ञापन


पुनरीक्षण अभियान से जुड़ी खासबात 
1.05 लाख ने किया नए वोटर बनने को आवेदन। 
39 हजार से अधिक के नाम सूची से होंगे बाहर। 
13735 मतदाता अपने मूल स्थान से हो गए शिफ्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें