फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अचानक गांव में दौड़ा हाई टेंशन करंट, चार लोग झुलसे

Thu, 17 Aug 2023 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जसराना। तहसील क्षेत्र के गांव कबीलपुर में बृहस्पतिवार की शाम उस समय चीख-पुकार मच गई। जब अचानक विद्युत के तार पोलों से टूट टूट कर गिरने लगे। घरों में विद्युत उपकरण फुंक गए। केबिलों की चपेट में आकर रास्ते से निकल रहे एक किशोर और दो युवक झुलस गए। ग्रामीणों ने विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त किया है। वहीं अपनी सबमर्सिबल पर मौजूद किसान गंभीर रूप से झुलस गया। बृहस्पतिवार की शाम 6:30 बजे जसराना के गांव कबीलपुर में अचानक बिजली के तार टूट कर गिरने लगे। वहीं घरों में भी अचानक फाल्ट होने से चिंगारियां निकलने लगी। अचानक गांव में बिजली के तार टूट कर गिरने से चीख पुकार मच गई। इसी दौरान रास्ते से निकल रहे आलोक (12) पुत्र वीरेश, सूरज(23) पुत्र रामपाल, आकाश (20) पुत्र सत्य प्रकाश झुलस गए। सबमर्सिबल पर मौजूद किसान रतिराम गंभीर रूप से झूलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए ले गए हैं। लोगों ने बताया कि उनके घरों में लगे विद्युत उपकरण भी फुंक गए हैं। लोगों की माने तो गांव में आए दिन इसी तरह की हालात बने रहते हैं। कभी-कभी तो पूरे गांव की बिजली ही काट दी जाती है। इस दौरान बताया कि शिकायत करने के बाद भी विभाग द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि आज पूरा गांव ही जलने से बच गया है। ग्रामीणों ने शासन एवं प्रशासन से जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

अवर अभियंता दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि गांव का ही एक युवक चोरी से एलटी लाइन से तार डालकर बिजली चलाता है। उसी के द्वारा तार डालते समय अचानक हाईटेंशन लाइन से छू गया था। इसी कारण पूरे गांव में हाईटेंशन करंट दौड़ गया। व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें