फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों के शव फंदे पर लटके मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों के शव फंदे पर लटके मिले
विज्ञापन

जसराना और लाइनपार थानाक्षेत्र में हुईं घटनाएं
दोनों के घरवाले नहीं बता पा रहे जान देने की वजह
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद/जसराना। जिले के जसराना और लाइनपार थानाक्षेत्र में दो युवकों ने फंदे पर लटके मिले। युवक फंदे पर किस कारण लटके यह किसी के परिजन नहीं बता पा रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस मौत की वजह तलाशने में जुट गई है।
लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव दतौजी निवासी रामौतार (28) तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। चूड़ी गोदाम में मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। आठ साल पूर्व उसका विवाह पिंकी के साथ हुआ था। दोनों के कोई संतान नहीं थी। जिससे वह मानसिक रूप परेशान था। मृतक के चाचा कपूर चंद्र ने बताया कि रामौतार मंगलवार शाम को घर से निकला था। रात करीब नौ बजे जानकारी मिली कि रामौतार का शव गांव के बाहर यमुना के जंगल में बेर पर लटका है। परिजन मौके पर पहुंचे तो अंगोछा के फंदे पर शव लटका था। लाइनपार थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष आजादपाल सिंह बोले, युवक ने अंगोछे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जिससे आत्महत्या का कारण पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसराना प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के गांव खेरिया शिकमी बहत निवासी अजय कांत (28) मंगलवार शाम सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। बुधवार सुबह आठ बजे तक न जागने पर परिजनों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इस पर परिजनों ने खिड़की से देखा तो शव फंदे पर लटक रहा था। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने बताया अजय कांत की शादी 11 माह पूर्व हुई थी। अजय कांत पत्नी के साथ नोएडा में रहकर कार्य कर रहा था। होली के मौके पर गांव में आया था। पत्नी मायके में थी। पति की मौत की सूचना पर पत्नी गांव में पहुंची। फिलहाल जान देने का कारण नहीं बता पा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें