फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदरई में महिला की फांसी लगाने से मौत

विज्ञापन
शोदा देवी -मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर के इंदरई में रविवार की सुबह एक विवाहिता का शव घर के अंदर बने बरामदे में लगे खंभे से लटकता मिला। मृतका के भाई ने दहेज में बुलेट बाइक और एक लाख की नकदी नहीं देने के कारण हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना सिरसागंज के भावली निवासी भाई गौरव पुत्र बादाम सिंह ने बताया कि बहन जशोदा (22) की शादी 20 अप्रैल 2018 को इंदरई निवासी किशन के साथ हुई थी। इस दौरान अपने सामर्थ्य के मुताबिक दान-दहेज दिया गया था। पति और ससुराली शादी के बाद से ही बुलेट बाइक एवं एक लाख रुपया की मांग करते हुए बहन को परेशान कर रहे थे। भाई ने बताया कि दस अक्तूूबर की शाम साढ़े आठ बजे बहन का फोन आया था। इस दौरान उसने बताया था कि ससुरालीजन उसे जान से मार देंगे। इसके बाद देररात उसकी हत्या की सूचना मिली। मामले में मृतका के भाई गौरव की तहरीर पर पुलिस ने पति किशन, ससुर छोटेलाल समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष मक्खनपुर रवींद्र सिंह ने कहा कि महिला की फांसी लगाने से मौत हुई है। मायका पक्ष की तहरीर पर दहेज हत्या का मामला दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें