फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीरपुर पुलिस ने दो गोकश किए गिरफ्तार,जेल भेजे

विज्ञापन
थाना नसीरपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए गौकशी के आरोपी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना नसीरपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो गोकशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को इनकी काफी समय से तलाश थी। थाना नसीरपुर के एसएसआई छत्रपाल सिंह को सूचना मिली कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गोकशी करने के दो आरोपी जा रहे है। मौके पर पहुंची पुलिस ने नसीरपुर कट के पास घेराबंदी करके दोनों को दबोच लिया। आरोपियों ने अपना नाम मोहसिन निवासी मोहल्ला पुराना बुद्ध बाजार छोटी मस्जिद, कस्बा भोजपुर, जिला मुरादाबाद और माहिर हुसैन कुरैशी निवासी मोहल्ला कुंचा कसाव खान बाजार नशरुल्ला, कोतवाली जिला रामपुर बताया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पिछले काफी दिनों से फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें