फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुआ स्तन कैंसर का सफल ऑपरेशन

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के ऑपरेशन थिएटर में स्तन कैंसर का ऑपरेशन करते हुए चिकित्सकों की टीम - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज बनने का लाभ अब लोगों को मिलते दिख रहा है। दो साल से स्तन कैंसर से परेशान महिला का मेडिकल कॉलेज में सफल ऑपरेशन हुआ है। यह जनपद में पहला कैंसर ऑपरेशन हैं। महिला की जान बचाने के लिए ऑपरेशन के दौरान महिला की दाहिने तरफ का स्तन निकाल कर अलग कर दिया। अलग किए हिस्से को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। ऑपरेशन के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन

गुरुग्राम के ओम नगर निवासी महिला कांता देवी (48) को दो साल पूर्व स्तर कैंसर की जानकारी हुई। मरीज ने प्राइवेट अस्पतालों में दिखाया तो करीब साढ़े चार लाख रुपये का खर्चा बताया। फिरोजाबाद में अपनी रिश्तेदारी में आई महिला ने मेडिकल कॉलेज में स्तन कैंसर क्लीनिक ओपीडी में जांच कराई। यहां सर्जरी विभाग की अध्यक्ष डा. सरीना ने जांच की। महिला को दूसरी स्टेज पर कैंसर पहुंच चुका था। 18 फरवरी को डॉ. सरीना, डॉ. नितिन और एनीस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. तुहीन वशिष्ठ की टीम ने मेडिकल कॉलेज के ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन किया। यह ऑपरेशन करीब दो घंटे 30 मिनट तक चला। इसमें महिला के कैंसर से ग्रसित हो चुके दाहिने स्तन और उसके आसपास का हिस्सा सर्जरी के माध्यम से निकाल दिया। महिला को दो दिन भर्ती रखने के बाद महिला की मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई।
सर्जरी विभाग की अध्यक्ष डॉ. सरीना ने बताया कि जनपद में पहली बार कैंसर का सफल ऑपरेशन किया गया है। महिला को दूसरी स्टेज का कैंसर था। धीरे-धीरे यह कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में बढ़ रहा था। यह ऑपरेशन नि:शुल्क किया गया है। अब महिला पूरी तरह ठीक है। महिला गुड़गांव की रहनी वाली है।
विज्ञापन

डॉ. सरीना बताया कि हर बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में स्तन कैंसर परीक्षण क्लीनिक का संचालन किया जाता है। इसके अलावा भी महिलाएं जांच करा सकती हैं। उन्होंने बताया कि स्तन में गांठ महसूस होना स्तन से खून आना या अन्य पदार्थ का रिसाव होना, साइज में परिवर्तन होना आदि लक्षण है। यदि किसी महिला में यह लक्षण हों तो समय से जांच कराए। चिकित्सक पहले स्वयं जांच करते हैं। यदि संदेह होता है तो उसकी जांच पैथोलॉजी में कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें