फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को सिखाई कत्थक की बारीकियां 

Sat, 26 Nov 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
विज्ञापन
कत्‍थक नृत्यांगन ने शिकोहाबाद में नृत्य सिखाया
विज्ञापन

विज्ञापन
स्कूलों में शास्त्रीय विधाओं पर आधारित कार्यक्रम कराने की श्रंखला में इस बार शब्दम एवं स्पिक मैके टीम ने ग्रामीण अंचल के विद्यालयों को प्रमुखता दी। पिछले पांच दिन से अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कथक नृत्यांगना नीलाक्षी खंडकर ने बच्चों को शास्त्रीय संगीत शास्त्रीय नृत्य के बारे में बताया। 
चौधरी अमर सिंह मार्गश्री इंटर कालेज बनवारा, श्री मेग सिंह हुंड़ीलाल इंटर कालेज टीकामई, स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ माधौगंज, आदर्श कृष्ण स्मारक इंटर कालेज अरांव, पंडित ज्ञान सिंह क्षेत्रीय किसान इंटर कालेज उतरारा, बीरवल सिंह दुलारी देवी इंटर कालेज उतरारा में कार्यक्रम आयोजित किए
विज्ञापन
विज्ञापन

गए। खंडकर ने कृष्ण की बाल लीला के तहत ग्वालवालों के साथ कथक के अंदाज में कृष्ण को गेंद  खेलते हुए प्रदर्शित किया। इस लीला को बच्चों ने शास्त्रीय अंदाज में कथक नृत्य के माध्यम से सीखा। कार्यक्रम में शब्दम एवं स्पिक मैके चैप्टर की ओर से माया शर्मा, प्रभा सिंह, सविता शर्मा, मनमोहन सिंह, मनोज कुलश्रेष्ठ, दीपक औहरी, अरविंद यादव मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें