छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं का धरना रविवार को फिर से शुरू हो गया। कड़ी धूप के बीच छात्र शासन-प्रशासन से हक दिलाने की मांग करते रहे। छात्रवृत्ति नहीं आने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की बात कही। पहले भी छात्र छात्राएं छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति पाने के लिए भूख हड़ताल कर चुके हैं।
छात्र-छात्राओं को पढ़ाई की जगह आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। कालेजों से शुल्क जमा करने के लिए नोटिस घरों तक भेजे जा रहे हैं। गरीब छात्र के लिए फीस जमा करना मुश्किल हो गया है। डीएम का आश्वासन मिलने के बाद भी छात्रवृत्ति खातों में नहीं आई है। डीएम से फरियाद करने पहुंचे छात्रों को फटकार मिलने के बाद वह धरने पर बैठ गए। छात्र नेता गगनदीप ने कहा कि जब तक छात्रवृत्ति नहीं आएगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में अतेंद्र सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, मैगनीस, भूपेंद्र, सरस्वती, वंदना, राखी, पूजा, नरेंद्र कुमार, गुरुदीप, भानू प्रताप सिंह, सुगम कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।