फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मेरठ में हुई खेल प्रतियोगिताओं में आर्ष गुरुकुल के छात्रों ने दिखाया कौशल

Mon, 07 Apr 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 जसराना के मह​​र्षि दयानंद आर्ष गुरुकुल के छात्र
विज्ञापन
महर्षि दयानंद आर्ष गुरुकुल के 8 छात्रों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित छात्रावास में रहने वाले छात्रों के बीच खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन माधवकुंज मेरठ में किया गया। प्रतियोगिताओं में जसराना के महर्षि दयानंद आर्ष गुरुकुल के छात्रों ने भी प्रतिभाग किया। ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर गुरुकुल को दूसरा स्थान मिला। इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने गुरुकुल के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

माधवकुंज मेरठ में तीन दिन तक चली खेलकूद प्रतियोगिताओं में 8 छात्रावासों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जसराना के महर्षि दयानंद आर्ष गुरुकुल पलिया में रहने वाले छात्रों ने भी प्रतिभाग किया। किशोर वर्ग में रस्साकशी एवं कबड्डी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं तरुण वर्ग में रस्साकशी एवं कबड्डी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला। शार्टपुट एवं डिस्कसथ्रो के सीनियर वर्ग में विशुदेव वर्मा ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। वहीं हाईजंप एवं लंबी कूद में चकमा ने प्रथम एवं शार्टपुट में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में नैतिक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। आश्रम के संचालक राघवेंद्र सिंह ने बताया आठ छात्रावासों के बीच हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं में जसराना छात्रावास को दूसरा स्थान मिला है। आश्रम लौटने पर सभी छात्रों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें