फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रसायन विज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बनाए आकर्षक पोस्टर

Thu, 07 Nov 2024 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एमडी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज में रसायन विज्ञान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के कक्षा 11 के गणित एवं जीव विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।प्रधानाध्यापक नीरज कुमार जैन ने विद्यार्थियों के पोस्टरों का अवलोकन करते हुए उनकी प्रशंसा की। इसके साथ ही उनसे विषय से संबंधित प्रश्न भी पूछे। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता से विद्यार्थियों के अंदर सीखने की प्रवृत्ति में वृद्धि हुई है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रसायन विज्ञान विषय के विभिन्न प्रकरणों जैसे परमाणु की संरचना, रसायन विज्ञान की मूल अवधारणा, तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण, रासायनिक आबंधन, संकरण आदि पर अपने पोस्टर प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इनमें दीपिका ने प्रथम, विराट यादव ने द्वितीय एवं दीपिका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन अंजय जैन, निशांत जैन एवं निर्भय जैन ने किया। प्रतियोगिता में संजय कटारा, राजकुमार, संजीव जैन, दुर्गेश नंदन श्रीवास्तव, शैलेंद्र जैन, सत्यपाल सिंह, विष्णु मणि, सुनील जैन, धीरज जैन, शिवकुमार सिंह, रामगोपाल, हरीशंकर, अमित जैन, विपुल जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें