फिरोजाबाद। सोमवार रात को आसफाबाद के मोहल्ला छापरिया, अजमेरी गेट में चेकिंग की गई। चोरी की बिजली से एक परिसर में आठ ई रिक्शा चार्ज होते मिले। यह ई रिक्शा चार्ज करने के एवज में 30 से 50 रुपये प्रति ई रिक्शा रोजाना वसूल करता था। अभियान के दौरान कुल 19 लोग विद्युत चोरी करते हुए पकड़े गए। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। एसडीओ डीवी सिंह और जेई मोहित शिखरवार के साथ विद्युत विभाग की टीम ने चेकिंग की। लोगों के घरों में मीटर को बाईपास करके अवैध कटिया से विद्युत चोरी हो रही थी। टीम ने कटिया की वीडियोग्राफी कराने के साथ केबल को कब्जे में ले लिया। इधर, एक परिसर में आठ ई-रिक्शा चोरी की बिजली से चार्ज होते मिले। एसडीओ डीवी सिंह ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के घरों में विद्युत चोरी मिली है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
सीटी मशीन में हुआ फॉल्ट, 40 मिनट बंद रही सप्लाई
फिरोजाबाद। आसफाबाद बिजली घर पर स्थापित सीटी मशीन में मंगलवार को सुबह फॉल्ट हो गया। इस कारण 40 मिनट तक विद्युत सप्लाई बंद रही। बिजली घर पर तेज धमाके के साथ फॉल्ट हुआ। सुबह 2.20 बजे बिजली विद्युत सप्लाई बंद हो गई। रात्रि में ही ठीक करने का कार्य शुरु करा दिया गया। तीन बजे सप्लाई को सुचारू करा दिया गया। एसडीओ आसफाबाद डीवी सिंह ने बताया कि विद्युत सप्लाई 40 मिनट को बंद रही। रात्रि में ही सप्लाई को ठीक किया गया।